ब्लॉक के 103 क्वारेंटाइन सेंटरों में 86 गर्भवती महिलाएं होने की खबर भास्कर ने मंगलवार को प्रकाशित की, जिसमें कभी भी प्रसव होने की बात पर जोर दिया था। भास्कर की खबर पर बुधवार को मुहर लग गई और बलौदाबाजार जिला कोविड हॉस्पिटल में पलारी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बनगबौद निवासी भुनेश्वरी कुर्रे (23) पति लकेश्वर कुर्रे ने मंगलवार को एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल में पहली बच्ची का जन्म होने के कारण अस्पताल सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। महिला एवं उसका पूरा परिवार 12 मई को नागपुर महाराष्ट्र से लौटा है। जिस समय महिला को चिकित्सकीय उपचार या देखरेख की सबसे ज्यादा जरूरत थी, उस समय लॉकडाउन के कारण न तो उसकी जांच हो पा रही थी और न ही सोनोग्राफी, क्योंकि कोरोना के कारण महाराष्ट्र रेड जोन में था।
महिला ने बताया कि हम वापस अपने गांव आना चाहते थे। पति लकेश्वर कुछ सालों से नागपुर में प्लंबरिंग का काम करते हैं। लॉकडाउन के बाद काम पूरी तरह से बंद होने के बाद उनकी परेशानी बढ़ गई थी। इधर मैं भी, वह गर्भ से थी। हम लोग नागपुर से राजनांदगांव होते हुए रायपुर तक ट्रक से आए, फिर रायपुर से अपने गांव एक ऑटो में गए।
जिले के बॉर्डर स्थित खरतोरा चेकपोस्ट पर हमारा स्वास्थ्य परीक्षण कर हमें अपने गांव बनगबौद के ही प्राथमिक स्कूल में 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन किया गया। हमें वहां पंचायत से सूखा राशन भी दिया गया। महिला ने बताया कि सोमवार की रात अचानक प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार एवं गांव वालों ने तत्काल 108 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई, जो 10 मिनट में ही पहुंच गई। फिर मुझे बलौदाबाजार जिला कोविड हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों, नर्स की मदद से एक स्वस्थ बच्चे को जन्म हुआ।
बच्ची का वजन 2.8 किलो प्रबंधक कर रहीं देखभाल
जिला कोविड हॉस्पिटल के सिविल सर्जन डॉ. अभय सिंह परिहार ने बताया कि जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बच्चे का वजन भी करीब 2 किलो 8 सौ ग्राम है। यह एमसीएच हॉस्पिटल है, जिसे वर्तमान में जिला कोविड हॉस्पिटल में बदला गया है। यहां पर बच्ची का जन्म होना हॉस्पिटल के मूल उद्देश्यों को पूरा होना जैसा है। मां और उसकी बच्ची को सभी जरूरी टीके भी लगा दिए गए हैं। बच्चे एवं उसकी मां की देखभाल स्वयं जिला हॉस्पिटल की प्रबंधक डॉ. स्वाति यदु कर रही हैं।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य टीमव महिला को बधाई दी
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल को इसकी जानकारी मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए अस्पताल एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के साथ महिला को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों की मेहनत है कि कोविड हॉस्पिटल में एक स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ है। इसके लिए पूरा मेडिकल टीम के बधाई की पात्र है। आगे भी इसी तरह आप सबसे मेहनत की अपेक्षा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cI5ucV
via
Comments
Post a Comment