रेडक्रॉस वालंटियर्स अमोड़ा के सब्जी विक्रेताओं के बुलाने पर हाट-बाजार में लोगों को भीड़भाड़ वाले जगहों बैंक एटीएम आदि लोगों का जागरूक। वॉलंटियर अनुपम जोफर, मोहन सेनापति के नेतृत्व में वालंटियर्स ने सामाजिक दूरी बनाए रखने, बाइक पर दो सवारी न चलने, बार-बार हाथ धोने, मास्क लगाने के प्रति लोगों को जागरूक किया।
अनुपम जोफर ने बताया बुजुर्ग, विकलांग, असहाय व्यक्ति को घर पहुंच सेवा की आवश्यकता होने पर रेडक्रॉस को सूचित करने कहा। दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग नहीं बनाए रखने पर नगर पंचायत द्वारा जुर्माना किए जाने की जानकारी दी। इच्छुक व्यक्तियों को असहाय लोगों की मदद के लिए रेडक्रास के माध्यम से दान के लिए आगे आने की अपील की। वालंटियर्स द्वारा मास्क का वितरण कर अनिवार्य मास्क लगाने की बात कही। इस दौरान मोहन सेनापति, केवी राव, उत्तम मिश्रा, दिलीप मिश्रा, संपत नेताम, डुगेश्वर सोमेश आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35mbsNI
via
Comments
Post a Comment