Skip to main content

कंटेनमेंट जोन छोड़कर दिल्ली में आर्थिक गतिविधियों को मंजूरी दी जाए : सीएम

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा कि कंटनेमेंट जोन को छोड़कर बाकी दिल्ली में आर्थिक गतिविधि की इजाजत दी जाए। सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में केजरीवाल ने अपनी राय रखी। पहले भी सीएम कह चुके हैं कि दिल्ली में हॉट स्पॉट जोन को पूरी तरह सील कर दिया जाए। वहां और सख्ती की जाए। मगर बाकी दिल्ली को ग्रीन जोन कर दिया जाए। वहां पर सभी प्रकार की आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति दी जाए। सभी मार्केट को खोल दिया जाएं। मार्केट में चाहे तो ऑड-ईवेन कर दिया। लेकिन अब दिल्ली को खोलने का समय आ गया है। दिल्ली के सभी मार्केट खुलेगे और अर्थव्यवस्था खुलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Economic activities should be approved in Delhi except Containment Zone: CM


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cpeTpH
via

Comments