कोरोना संकट के बीच शराब दुकान खोलने और वादा खिलाफी के खिलाफ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सोशल डिस्टेंसिंग वाला विरोध प्रदर्शन किया। अंचल में पार्टी ने सभी नेता और कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए शाम 3 से 5 बजे तक अपने-अपने घरों के सामने ही विरोध में तख्ती लेकर बैठे रहे। वहीं घर के आंगन में विरोध प्रदर्शन किया।
ङर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय, भाजपा पार्षद नारायण साहा, मोनिका साहा सहित भाजपा के शंकर सरकार और अन्य कार्यकर्ता अपने-अपने घरों के सामने शराब दुकान खोलने के विरोध में धरना पर बैठे। असीम राय ने कहा सरकार बनने के पहले गंगा जल लेकर कांग्रेस ने प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी की घोषणा की थी, लेकिन सरकार बनने के बाद अपने इस वायदे को भुला दिया है। प्रदेश में आलम यह है कि कोरोना संकट तक भी सरकार दुकानें बंद करने के पक्ष में नहीं है और तो और अब घर-घर शराब पहुंचाने की व्यवस्था कर दी गई है। भाजपा के शंकर सरकार ने कहा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को कांग्रेसी दारू वाले बाबा बोला करते थे, लेकिन अब तो प्रदेश के सरकार लोगों के घर-घर तक शराब पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है, तो वे क्या है।
दुधावा में घरों के सामने बैठकर राज्य सरकार का किया विरोध
दुधावा के ग्राम बरकई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी, किसानों की धान खरीदी और अंतर राशि की भुगतान, शराबबंदी को लेकर एक दिवसीय धरना अपने घरों के सामने बैठकर दिया। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश मंत्री टेकेश्वर जैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हीरा मरकाम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संजू गोपाल साहू ने अपने घरों के सामने धरना प्रदर्शन किया।
दुर्गूकोंदल में भी भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन
दुर्गूकोंदल में प्रदेश सरकार की नीति के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। भाजपा मंडल के महामंत्री फूल सिंग मंडावी ने अपने घर के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी सरकार से वादा पूरा करने व पूर्ण शराबबंदी की मांग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ctHudk
via
Comments
Post a Comment