Skip to main content

दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि पर भी रोक

दिल्ली सरकार ने अपने 2 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मंहगाई भत्ते पर वृद्धि में जुलाई 2021 तक रोक लगा दी है। इससे पहले केंद्र सरकार ने भी इस तरह का फैसला ले चुकी है। जनवरी 2020 से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत लंबित थी। दिल्ली सरकार के वित्त विभाग ने केंद्र सरकार के इस तरह के आदेश का समर्थन करते हुए आदेश जारी कर दिया है। दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बुधवार को कहा कि हम बस केंद्र सरकार की गाइडलाइंस को लागू कर रहे हैं।

एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने डीए और डीआर के मुद्दे पर केंद्र सरकार के आदेश का समर्थन किया है और दिल्ली सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर भी यह लागू होगा। दिल्ली सरकारी कर्मचारी कल्याण संघ के महासचिव उमेश बत्रा ने कहा कि इस फैसले से करीब 2 लाख से अधिक कर्मचारी और पेंशनभोगी प्रभावित होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fxF3IX
via

Comments