ब्लॉक के ग्राम चरभट्ठी में मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण का काम चल रहा है। कार्यस्थल पर तकनीकी सहायक ने मजदूरों को अश्लील गाली-गलौच दी, जिसके बाद आक्रोशित सैकड़ों महिला-पुरुष मजदूरों ने काम बंद कर जमकर हंगामा मचाया। इन लोगों ने तकनीकी सहायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत मुख्यालय चरभट्ठी में समुदाय के लिए मिशन तालाब गहरीकरण के लिए करीब 8.61 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति से काम संचालित है। नियमित दिनचर्या नुसार ग्रामीण सुबह 5 बजे से काम मे लग भी जाते हैं। लेकिन काम के हिसाब से मेहनताना नहीं मिलने से करीब सप्ताह भर से पीड़ित मजदूरों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। जब चिलचिलाते धूप में तकनीकी सहायक ने मौका स्थल पर काम कर रहे मजदूरों को नियमों के तहत काम करने की नसीहत देने के साथ ही गाली-गलौच करने लगे। बात यही तक नहीं रुकी बल्कि तकनीक सहायक आलेश सोनवानी ने यह भी कहा कि अगर काम नहीं कर सकते हो तो अपने घर चले जाओ, मुफ्त की रोजी नहीं बंट रही है।
ग्रामीण काशीराम साहू, संतोष साहू, मुकेश्वरी साहू, गोमती बाई साहू सहित सैकड़ों महिला-पुरुषों का आरोप है कि काम किए जाने के बाद भी उनकी मजदूरी राशि में कटौती कर भुगतान किया जाता है।
जपं सीईओने तकनीकी सहायक को दूसरीजगह भेजने को कहा
इस संबंध में जपं सीईओस्वेच्छा सिंह को अवगत कराने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी सहायक को तत्काल दूसरी स्थानांतरण कर उनके प्रभार वाले क्षेत्र में अन्य तकनीकी सहायक को प्रभार दिए जाने की बात कही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LKEXzY
via
Comments
Post a Comment