Skip to main content

भाजपा ने वायरल सूची को बताया गलत, कांग्रेस ने कहा- पैसे लौटा दें फिर

धान की पहली किस्त पाने वाले नेताओं की सूची वायरल होने पर भाजपा ने नाराजगी जताई है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संदीप शर्मा, अशोक बजाज आदि ने इसे ओछी राजनीति बताया है। साथ ही, पहली किस्त पाने वाले मंत्रियों की सूची जारी करने की मांग की है। इसके जवाब में कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य आरपी सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता न्याय योजना का विरोध कर रहे हैँ तो पहले खाते में आए पैसे लौटा दें।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा है कि बीजेपी शासन में सभी किसानों की धान खरीदी की गई। उन्हें बोनस दिया गया। उस समय राजनीतिक दल का भेदभाव नहीं किया गया था। जिस प्रकार कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया में सूची जारी की गई है कि कांग्रेस नेताओं को पैसे दे रही है, यह अनुचित है। किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भाजपा शुरू से किसानों की हितैषी रही है। कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि लुभावने वादे कर सत्ता में आई और वादों से मुकरने का राजनीतिक चरित्र जाहिर करने में जरा भी देर नहीं लगाई। कांग्रेस के सिंह ने पलटवार किया कि अगर न्याय योजना के मिले हुए पैसों से भाजपा की सहमति नहीं है तो कृपया भाजपा के तमाम नेतागण योजना के तहत मिली राशि को तत्काल मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कर दें ताकि यह राशि प्रदेश में फैल रहे कोरोना संक्रमण से लड़ने के काम आ सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zpqCpY
via

Comments