कोरोना वायरस को लेकर रेडक्रास टीम लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर सेवा मित्रता और परोपकार के उद्देश्य से शिक्षक संघ व रेडक्रास भानुप्रतापपुर की टीम ब्लॉक के सुदूर संवेदनशील और पहाड़ी ग्राम तरांदुल, धनेली, कठोली पहुंची। मुंगवाल के मनरेगा कार्य स्थल आइसोलेशन सेंटर तथा तीनों ग्रामों में कोरोना महामारी की संक्रमण से बचाव के उपाय बताए।
धनेली में पांच व कठोली में पांच आर्थिक रूप से असहाय लोगों को दल द्वारा आलू, प्याज, तेल, हल्दी, मिर्च, धनिया, बिस्कुट के पैकेट प्रदान किए गए। धनेली में एक वृध्द बीमार व्यक्ति के घर जाकर उन्हें आर्थिक मदद दी गई। इस दौरान वालिंटियर राधे लाल नुरूटी, टिकेश ठाकुर, पारस उसेंडी, प्रदीप सेन, प्रेमलाल हुपेंड़ी, कीर्तन मंडावी, आधार सिंह दुग्गा आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SRwhf0
via
Comments
Post a Comment