दो माह से अधिक सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते करते लोगों में एलर्जी होने लगी है। आंखों और स्किन में एलर्जी की शिकायतें लेकर लोग अस्पतात पहुंच रहे हैं। ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों को चिकित्सक सैनिटाइजर में अल्कोहल की वजह से एलर्जी होने की बात कह सावधानी बरतने के निर्देश दे रहे है।
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों में अल्कोहल बेस वाले सैनिटाइजर का इस्तेमाल बढ़ा है। सैनिटाइजर का उपयोग करने के बाद ही आंखों को छूने, खुजलाने से एलर्जी हो रही है। ऐसी समस्या लेकर मरीज मेकाहारा की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। कुछ मरीज शरीर में खुजली की समस्या लेकर भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश ऐसे लोग हैं, जो लगातार कई महीनों से सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। मेकाहारा की नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. मीना पटेल ने बताया कि सैनिटाइजर में अल्कोहल है, हाथ सैनिटाइज करने के बाद आंख को छूने से एलर्जी हो सकती है। इससे आंख लाल होने, पानी आने, चुभने, चारों तरफ के स्किन में सूजन होने आदि की परेशानी हाे सकती है।
हाथों की स्किन भीहो रही ड्राई
"ओपीडी में हाथों की ड्राइनेस की समस्या लेकर भी मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें भी ज्यादातर लोग सैनिटाइजर का उपयोग करने वाले हैं। बार-बार हाथ धोने या सैनिटाइजर करने से हाथ की त्वचा का मॉइश्चर खत्म होता है और स्किन फटने लगती है। इससे बचने के लिए लोग दोपहर और रात को हाथों में मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगा सकते हैं।''
-डाॅ. दिलीप कुमार साह, चर्म रोग विशेषज्ञ
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WHffCq
via
Comments
Post a Comment