Skip to main content

महारानी में आईसीयू की तर्ज पर बने दो जनरल वार्ड, सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम भी लगाया गया

महारानी हॉस्पिटल में मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिए दो नए जनरल वार्ड की शुरुआत की गई है। इन वार्डों में व्यवस्था आईसीयू की तर्ज पर की गई है। वार्ड में सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम के अलावा मरीजों के लिए फोल्डिंग बेड भी लगाए गए हैं। इसके अलावा पूरे वार्ड को नये सिरे से रेनोवेशन कर दिया गया है और वार्ड के इंटीरियर पर भी काम किया गया है।
वार्ड में हर बेड पर फोल्डिंग पर्दे लगावा दिए गए हैं। इसके अलावा छताें पर पीओपी का काम करवाया गया है। इसके अलावा महिला और पुरुष मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा वार्ड में मरीजों की देखरेख के लिए दो-दो स्टाफ नर्सों को भी तैनात किया गया है ताकि आपात स्थिति में जरूरत पड़ने पर एक ही समय पर दो मरीजों को नर्सें दवा दे सकें।
बच्चों के इलाज के लिएभी नया वार्ड शुरू होगा
डाॅक्टरों के अनुसार अभी वार्ड में कई अन्य काम होने बाकी हैं इसके अलावा बच्चों के इलाज के लिए भी एक नया वार्ड शुरू होना है। गौरतलब है कि महारानी हॉस्पिटल को इस साल बजट में दो सौ बिस्तरों का हॉस्पिटल घोषित कर दिया गया है। ऐसे में अब यहां सारे काम दो सौ बिस्तर के हिसाब से हो रहे हैं। अभी मेडिकल वार्ड तैयार हो चुके हैं आने वाले दिनों में सर्जरी के लिए भी ऐसे ही वार्ड तैयार किए जाएंगे। सिविल सर्जन डाॅ. विवेक जोशी ने बताया कि अभी मेल और फिमेल मेडिकल वार्डों की शुरूआत की कर दी गई हैै आने वाले दिनों में दूसरे विभागों के वार्ड भी शुरू कर दिए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two general wards, central oxygen system on the lines of ICU were installed in Maharani.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fEx2lb
via

Comments