Skip to main content

जांजगीर-चांपा पहला जिला जहां कोरोना से जंग में एनसीसी कैडेट्स का ले रहे हैं सहयोग

छग के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर जेएस भारद्वाज ने जांजगीर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना वारियर्स एनसीसी कैडेट्स का हाल जाना। साथ ही उनके द्वारा की जा रही ड्यूटी को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कैडेट्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा जांजगीर राज्य का पहला जिला है जहां एनसीसी कैडेट्स की ड्यूटी ली जा रही है। यह कैडेट्स के लिए देश सेवा का सुनहरा अवसर है। उसके बाद ब्रिगेडियर ने एसपी पारुल माथुर से लॉकडाउन में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। एसपी ने बताया जिले में अभी तक कोरोना का कोई पॉज़िटिव केस नहीं मिला है। सोशल डिस्टेंस का पालन कराने में पुलिस ने दिन रात एक की है। अब एनसीसी कैडेट्स के आ जाने से पुलिस को मदद मिल रही है।
एनसीसी के सैनिक छात्रों को भारतीय सेना के साथ एक सैनिक की ही तरह ट्रेनिंग दी जाती है। इसी कड़ी में जांजगीर, नवागढ़, डभरा, मालखरौदा, जैजैपुर थाने में एनसीसी कैडेट्स को वैकल्पिक कार्य के लिए चुना गया है। इसके तहत कैडेट्स ने मंगलवार से नगर में सेवा देनी शुरू कर दी है। पुलिस विभाग द्वारा चयनित किए गए छात्र सैनिक एनसीसी अधिकारी मनीराम बंजारे एवं दिनेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में सीनियर अंडर ऑफिसर हिमांशु, धनराज, सतीश, गजेंद्र, अजय, अशोक, रवि, योगेश, संदीप, उमाशंकर, अनिल, देवेंद्र, ओमनारायण, रामरतन सूरज, संजू, मुकेश, सुरेंद्र, दिनेश अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।
ट्रेनिंग लेने में गर्ल्स कैडेट्स भी नहीं पीछे

लड़कों के अलावा इस आपातकाल में सेवा देने के लिए लड़कियां भी पीछे नहीं है। 11 गर्ल्स कैडेट अंजू, रिया, सुष्मिता, ललिता, प्राची, प्रीति, संजना, ममता, रामलता, ऋतु, शानू शहर के अलग- अलग स्थानों में अपनी सेवा दे रहे हैं। रामलता ने बताया कि एनसीसी के विद्यार्थियों को छात्र एकता और अनुशासन के उद्देश्य के साथ भारतीय सेना की निगरानी में विकट परिस्थितियों से निपटने की कठोर ट्रेनिंग दी जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Janjgir-Champa is the first district where NCC cadets are taking support from Corona in battle


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VW3sjh
via

Comments