Skip to main content

लैंपस से किसान उठाने लगे खाद बीज केसीसी बनाने की चल रही प्रक्रिया

खरीफ फसल की तैयारी को लेकर किसान जुट गए हैं। किसान बारिश पूर्व पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण करने लैंपसों में पहुंच रहे हैं। यहां भी किसानों का केसीसी बनाने की प्रक्रिया में चल रही है। केसीसी के माध्यम से किसानों को ऋण के माध्यम से नगद राशि सहित खाद, बीज का वितरण किया जा रहा है। लैंपस दुर्गूकोंदल एवं कोडेकुसे में प्रकरण बनाने रोजाना किसान पहुंच रहे हैं।
लैंपस प्रबंधक बीवी गोस्वामी ने बताया कि खरीफ फसल के लिए आदिम जाति सहकारी समिति दुर्गुकोंडल एवं कोड़े कुर्सी में केसीसी के माध्यम से किसानों को अल्पकालीन ऋण की व्यवस्था की गई है। यहां खाद, बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। अल्पकालीन ऋण केसीसी के माध्यम से प्रकरण बनाने की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू कर दी गई है। पंजीकृत किसानों को नगद राशि एवं खाद बीज दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया दुर्गूकोंदल लेंपस अंतर्गत अब तक 1 करोड़ का खाद, बीज उपलब्ध कराया गया है। लैंपस कोड़े कुर्सी में प्रबंधक ईश्वरलाल नेताम एवं प्रभारी सोनाराम निषाद ने बताया लेंपस अंतर्गत 1543 पंजीकृत किसानों में से 400 किसानों को अब तक 2 करोड़ 23 लाख 9142 रुपए का खाद बीज एवं नगद राशि प्रदान की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers started lifting compost seeds KCC from lamps


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZcLI5p
via

Comments