Skip to main content

बरगद व पीपल की परिक्रमा कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

कोरोना वायरस ने मानव जीवन मेंं अनेक बदलाव किए हैं। कुछ एेसा ही बदलाव ग्राम सेल में देखने को मिला। जब एक शादी में न बैंड-बाजा की धुन सुनाई दी और न ही बारात पहुंची। वर पक्ष चंद लोगों के साथ लड़की के घर पहुंचा और कुछ घंटों में शादी कर विदाई रस्म के साथ वापस घर चला गया।
ग्राम सेल निवासी अजय वर्मा का विवाह जांजगीर चांपा के ग्राम कुरयारी के कौशिल्या कश्यप से होना था। वर पक्ष कुछ लोगों के साथ वधु के घर पहुंचा और बरगद और पीपल के पेड़ का परिक्रमा कर पर्यावरण बचाने के संदेश देते हुए सादगी से विवाह किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया है। विवाह में प्लास्टिक डिस्पोजेबल का उपयोग नहीं कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का संदेश दिया। आजकल, जहां शा‍दी में लोग लाखों रुपए खर्च करते हैं। इन लोगों ने फिजूल खर्ची को बंद कर आदर्श तरीके से विवाह कर सामाज के सामने एक उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया। इस आदर्श शादी की गांव में हर तरफ चर्चा हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Message given to save the environment by circling Banyan and Peepal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dhexSk
via

Comments