Skip to main content

सर्वर डाउन, किसानों को समय पर नहीं मिल रहा खाद-बीज


कांकेर लेैंपस में किसानों को खाद, बीज मिलने में काफी दे हो रही है। किसानों को एक दिन में खाद, बीज नहीं मिल पा रहा है। इससे किसान परेशानी हो रही है। वहीं बार-बार सर्वन डाउन होने के किसानों को समय पर खाद-बीज नहीं मिल पाता। इसके चलते बड़ी संख्या में लैम्पस में किसानों की भीड़ लग जाती है और इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है। कांकेर लेंपस में 1400 किसान पंजीकृत है। कुछ दिनों में कांकेर लैंपस में बड़ी संख्या में किसान खाद, बीज लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इससे अव्यवस्था उत्पन्न हो रही है। कई किसानों को लेंपस में एक दिन में खाद, बीज नहीं मिल पा रहा है और इसके लिए काफी इंतजार किसानों को करना पड़ रहा है। किसानों को खाद, बीज मिलने में दो से तीन दिन लग रहे हंै। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा है।
लैंपस में रजिस्टर के आधार पर खाद, बीज नहीं मिल पाता है। थंब लगाने पर ही किसानों को खाद, बीज प्रदान किया जाता है। इसके कारण समय लगता है। साथ ही कई बार सर्वर डाऊन की परेशानी रहती है। इससे समय और ज्यादा लग जाता है। अभी तक 380 किसानों को खाद, बीज प्रदान किया जा सका है।
गोल घेरे भी बने, मास्क तक नहीं लगा रहे : लेंपस में सोशल डिस्टेसिंग के नियम का पालन नहीं हो पा रहा है। कांकेर लैंपस के परिसर में गोल घेरा बनाया गया है, लेकिन इसके आधार पर किसान गोल घेरा में नहीं बैठ रहे हैं और पास पास बैठ रहे हैं। इससे सोशल डिस्टेसिंग के नियम का पालन नहीं हो पा रहा है। कई किसान तो मास्क भी नहीं लगा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Server down, farmers not getting compost seeds in time


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2STWtpo
via

Comments