सरकंडा पुलिस ने 3 साइकिल व मोबाइल चोर के अलावा 6 खरीदारों सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 14 साइकिल व 6 मोबाइल बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों में तीन नाबालिग शामिल हैं।पुलिस को सूचना मिली कि दो नाबालिग चोरी की साइकिल व मोबाइल फोन बेचने की फिराक में जुटे हुए हैं। पुलिस ने गंभीरता से लिया। टीआई सनीप रात्रे ने पुलिस टीम के साथ उनकी खोजबीन शुरू की।
दोनों मोपका में मिल गए। उनसे पूछताछ की गई तो बताया साइंस कालेज सरकंडा व विजयापुरम कालोनी रोड चांटीडीह, नूतन चौक, सीपत चौक से 14 महंगी साइकिल, आईफोन, मोबाइल को पॉकेट मारकर चोरी करना कबूल किया। दोनों किशोर के घर से 4 चोरी की साइकिल तथा इनके साथी अमन विश्वकर्मा उर्फ टेंगना 20 वर्ष जूना बिलासपुर हटरी चौक से चोरी का मोबाइल जब्त किया गया। कुल 14 साइकिल व 6 मोबाइल जब्त किया गया। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई में टीआई के साथ अलावा एसआई धर्मेंद्र वैष्णव, हेड कांस्टेबल जीतेश सिंह, कांस्टेबल बलबीर सिंह, प्रमोद सिंह, आशीष राठौर, सोनू पाल, राकेश यादव, विनेंद्र कौशिक शामिल रहे।
चोरी की साइकिल व मोबाइल को इन्होंने कुछ लोगों काे बेच दिया था। पुलिस ने खरीदारों को भी पकड़ा और उनसे सामान जब्त कर आरोपी बनाया। खरीदारों में रामआश्रय सूर्यवंश 22वर्ष मोपका से 2 साइकिल, रघु साहू 22वर्ष मोपका से 4 साइकिल, सूरज सूर्यवंशी 19वर्ष सीपत मटियारी से एक साइकिल व 3 मोबाइल, दिलहरण यादव 30वर्ष सीपत फरहदा से 1 मोबाइल, गोलू दर्वे 24वर्ष मोपका से एक मोबाइल 2 साइकिल तथा किशोरी बालक से एक साइकिल सहित 14 साइकिल व 6 मोबाइल बरामद किए गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fykmMO
via
Comments
Post a Comment