Skip to main content

नई दिल्ली डीएम के ड्राइवर सहित ऑफिस के 8 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, डीएम हुईं होम क्वारेंटाइन

नई दिल्ली की डीएम तनवी गर्ग के चालक व दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी(डीडीएमए) की जाम नगर हाउस से नई दिल्ली जिला का काम संभालने वाले 7 स्टाफ सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई है। ये रिपोर्ट पिछले कुछ दिन में लिए गए 25 सैंपल में से आठ की पॉजिटिव आई है। अभी मंगलवार और बुधवार में भी 15 नए सैंपल एसडीएम सहित कुछ अन्य स्टाफ के लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट तनवी गर्ग अपने चालक व जाम नगर ऑफिस के कुल आठ स्टाफ की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद खुद को क्वारेंटाइन कर लिया है। डीएम ऑफिस अगले तीन दिन के लिए सील करके बुधवार को उसमें सेनिटाइजेशन का काम किया गया। नई दिल्ली डीएम ऑफिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चालक रेगुलर फील्ड में होता था। इसी तरह डीडीएमए स्टाफ नई दिल्ली जिला में पॉजिटिव आने वाले मरीजों को जो एम्बुलेंस टीम लेने जाती थी, उसके साथ जाते थे। इसके अलावा महामारी के काम में कई स्तर पर लगे हुए थे। प्रवासी मजदूरों के बीच भी ये टीम जाया करती थी। नई दिल्ली जिला में 232 कोरोना पॉजिटिव केस मंगलवार तक आ चुके थे। इनकी संख्या बुधवार को बढ़कर 240 से अधिक पहुंच गई है। डीएम ऑफिस में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने का पहला मामला साउथ वेस्ट डीएम राहुल सिंह की पीएस और उनके ऑफिस में तैनात दो अन्य सिविल डिफेंस वालिंटियर्स से शुरू हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WroAya
via

Comments