Skip to main content

87 साल की सावित्री ने स्वच्छता दीदियों की आरती उतारी, बोलीं- योद्धाओं को नमन

शहर के ब्लॉक कॉलोनी की 87 साल की बुजुर्ग महिला सावित्री श्रीवास्तव ने स्वच्छता दीदी यानी नगर पालिका की स्वच्छता टीम की महिलाओं की आरती उतारी। कोरोना के बीच जंग लड़ने वाली इन योद्धाओं को बुजुर्ग महिला सावित्री हर दिन देखा करती थीं। इनके संघर्ष को देख बुजुर्ग महिला सावित्री से रहा नहीं गया। हर दिन की तरह जब शुक्रवार की सुबह ये महिलाएं कचरा जमा करने ब्लॉक कॉलोनी पहुंचीं तो सावित्री अपने घर से आरती की थाली लेकर निकल गईं। उनका तिलक लगाया,आरती उतारी, मिठाई खिलाई व 500-500 रुपए देकर सम्मानित किया। बुजुर्ग महिला के इस प्रेम और सम्मान को देख स्वच्छता टीम की महिलाएं खुद को रोक नहीं पाईं व भावुक होकर रो पड़ीं। सावित्री ने आशीर्वाद दिया और कहा आप लोग असली योद्धा हो। संकट की इस घड़ी में चुनौतियों के बीच डटकर काम कर रही हो आपके इस संघर्ष को मेरा नमन। स्वच्छता टीम की महिलाओं ने कहा अब तक ऐसा सम्मान किसी ने नहीं किया आपने हमारा आत्मबल बढ़ाया। हर परिस्थतियों में हम सेवा देने के लिए तैयार रहेंगी।
स्वच्छता टीम में 30 महिलाएं हैं शामिल

दंतेवाड़ा में करीब स्वच्छता टीम में करीब 30 महिलाएं हैं, जो कचरा एकत्रित करने का काम कर रही हैं। लॉक डाउन व कोरोना के बीच भी महिलाएं अपने काम से पीछे नहीं हटीं। शहर के सभी 18 वार्डों में हर घर जाकर कचरा जमा कर रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
87-year-old Savitri performed the aarti of cleanliness didi, said- Salutations to warriors


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SshzuA
via

Comments