Skip to main content

नपा के कई वार्डों में 81 लाख से बनेगी सड़क

नगर पालिका परिषद् मनेंद्रगढ़ के कई वार्डों में 80.99 लाख से अधोसंरचना मद से होने वाले कई निर्माणकार्यों का भूमिपूजन सविप्रा उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) गुलाब कमरो, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल, नपाध्यक्ष प्रभा पटेल, उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी सहित पार्षदों की उपस्थिति में किया गया।
6 लाख 20 हजार से वार्ड नंबर 1 में मंगल भवन से रिंकू किराना तक बीटी रोड बनाई जाएगी। इसी प्रकार 10 लाख 73 हजार से स्टेट बैंक के पास ट्रांसफाॅर्मर से करन नर्सिंग होम तक बीटी रोड निर्माण, 13 लाख से वार्ड नंबर 17 नई सब्जी मंडी से शिव मंदिर होते हुए गोविंद की दुकान तक, 13 लाख 80 हजार से वार्ड नंबर 15 सर्कस ग्राउंड से लेकर वेयर हाउस तक, 15 लाख 76 हजार से वार्ड नंबर 21 संजय ओझा के घर के सामने उरांव पारा तक, 13 लाख 90 हजार से वार्ड नंबर 21 एनएच 43 से रांपाखेरवा स्कूल तक बीटी रोड निर्माण और 3 लाख 60 हजार से वार्ड नंबर 22 भैया के घर से राजकुमार और शांति के घर से रेहाना के घर तक सीसी नाली निर्माण व वार्ड नंबर 4 स्थित कब्रिस्तान में 4 लाख से चेकर टाइल्स कार्य सहित कुल 80.99 लाख से निर्माणकार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया।
इस दौरान विधायक गुलाब कमरो ने क्षेत्र के सर्वागींण विकास का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जन सुविधाओं के विकास के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने के बाद लोग सहजतापूर्वक आवागमन कर सकेंगे। वहीं नपाध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि शहर का समुचित विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में जरूरी विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Roads will be constructed from 81 lakhs in many wards of NAPA


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bCEj1D
via

Comments