Skip to main content

जानकारी नहीं इसलिए पहले दिन तौल नहीं, दूसरे दिन 80 क्विंटल धान बिका

दूसरे दिन धरमजयगढ़ समिति में 80 क्विंटल धान की खरीदी से समिति का खाता खुला। इसके अलावा शेष समिति में खरीदी शून्य रही। शासन मंगलवार देर शाम धान खरीदी का आदेश जारी किया था।
प्रसार-प्रचार नहीं होने की वजह से अधिकांश किसान इससे अंजान हैं। इसलिए समितियों में पहले दिन बुधवार को एक भी किसान धान बेचने नहीं पहुंचा, दूसरे दिन सिर्फ एक समिति में खरीदी हुई। जिले के 255 किसानों के साढ़े 11 हजार क्विंटल बचत धान खरीदने के लिए 42 समिति तीन दिन के लिए खोले गए हैं, लेकिन इस बात की जानकारी अधिकांश किसानों को नहीं है, क्योंकि शासन ने मंगलवार देर रात जिले में बचत किसानों की धान खरीदी का आदेश जारी किया। विभाग के कई अफसरों को इस बात की भी जानकारी नहीं थी कि शासन ने सॉफ्टवेयर ओपन कर दिया है। देर रात आदेश मिलने के बाद अफसर भी हरकत में आए और आनन-फानन में समितियों को बुधवार से अगले तीन दिनों का धान खरीदी करने के निर्देश दिए। पहले दिन खोली गई 42 समितियों में किसान नहीं आए। दूसरे दिन सिर्फ धरमजयगढ़ में 80 क्विंटल धान की खरीदी हुई। अब सिर्फ शुक्रवार को ही एक दिन के लिए और समितियों में खरीदी होगी। इससे पहले 15 फरवरी तक लगभग 91 हजार किसानों को 48 लाख 40 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LQ2cbW
via

Comments