Skip to main content

मनरेगा कार्य के दौरान पूर्व सरपंच पर हमला, 7 के खिलाफ जुर्म दर्ज

पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी में सोमवार को मनरेगा कार्य के दौरान पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमला हुआ। लाठी और सब्बल से दौड़ा-दौड़ाकर मारा। हमले में पूर्व सरपंच के सिर, हाथ व सीने में गंभीर चोंट आई है। मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
ग्राम मानिकचौरी में मनरेगा के तहत हाईस्कूल तिराहे से मिट्टी रोड बनाने स्वीकृति मिली थी । इसे लेकर सोमवार को सरपंच पति शिवप्रसाद, पूर्व सरपंच राधेलाल साहू, रोजगार सहायक दिनेश साहू समेत लगभग 100 मजदूर कार्य स्थल पर चूना से चिन्ह लगा रहे थे। तभी आरोपी कार्तिक पिता कुंजकरण यादव वहां आ पहुंचा। मेरे घर के सामने से सड़क कैसे बनाते हो कहकर विवाद करने लगा। विरोध करने पर आरोपी कार्तिक यादव, कुंजकरण यादव, गणेश यादव, उमेश यादव, पवन यादव, शोभा यादव और मंदाकिनी यादव लाठी व सब्बल लेकर आए। मौके पर भगदड़ मच गई। आरोपियों ने सरपंच पति शिवप्रसाद, पूर्व सरपंच राधेलाल साहू, तिलक साहू को दौड़ा-दौड़ाकर मारा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3df0EUZ
via

Comments