बाहरी राज्यों व संक्रमित जोन से आए लोगों की स्क्रीनिंग और जांच के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है। रविवार को पुणे महाराष्ट्र से आए विद्यार्थियों के साथ ही श्रमिक ट्रेन से आए मजदूरों में संक्रमण के लक्षण मिलने पर क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है। इसके साथ ही अन्य राज्यों से आ रहे तीन हजार 134 प्रवासी मजदूरों की विशेष निगरानी की जा रही है। पुणे से लौटे ऐसे लोग जिनके घर में क्वारेंटाइन की व्यवस्था है, उनके सैंपल लेकर और घर से बाहर नहीं निकलने का शपथ पत्र लेकर घर जाने दिया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण की चेन रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सीमा से लेकर गांवों तक विशेष निगरानी शुरू की है। प्रतिदिन आ रहे प्रवासी मजदूरों की जांच के साथ निगरानी के लिए क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में बरमकेला में 50, सारंगढ़ में 2009 पुसौर में 314, लोइंग में 46, खरसिया में 94, तमनार 91, घरघोड़ा में 6 लैलूंगा 156, धरमजयगढ़ में 268 में मिलाकर 3134 लोग क्वारेंटाइन सेंटर मेंं रख कर स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है। वहीं रविवार को श्रमिक ट्रेनों से रायगढ़ आए 7 प्रवासी मजदूर तथा महाराष्ट्र से आए 8 विद्यार्थी को एमसीएच में जांच के बाद कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर उन्हें क्वारेंटाइन सेंटर और घर में रखा गया है। जिन लोगों को शपथ पत्र देकर घर भेजा गया है उनकी ट्रेकिंग की जाएगी। सीएमएचओ डाॅ. एसएन केशरी ने बताया कि बॉर्डर पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें विशेष जांच कर रही है। जिन लोगों में कोरोना जैसे लक्षण, खांसी, जुकाम, बुखार है, उन्हें जांच के लिए एमसीएच भेजा जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e1BwB1
via
Comments
Post a Comment