Skip to main content

खूंटाघाट से 7 दिन में 69 तालाबों को भरा, 144 और भरे जाएंगे ताकि गर्मी में न हो जलसंकट

खूंटाघाट बांध में इस बार पर्याप्त पानी होने से गर्मी में जलसंकट से नहीं जूझना पड़ेगा। बांध में अभी 80.72 फीसदी यानी 155.25 मिलियन घन मीटर पानी है। यह ग्रामीणों के लिए खुशी की बात है। चार साल बाद बांध में इतना जलभराव होने से पिछले सात दिन से दांयीं नहर से बिल्हा के गांवों को निस्तारी के लिए पानी दिया जा रहा है। अभी तक 14 गांवों के 69 तालाबों को भर दिया गया है, ताकि ग्रामीणों को जलसंकट से न जूझना पड़े। 10 दिनों में अभी 144 तालाबों को और भरेंगे। इसके बाद बायीं नहर से पानी छोड़ा जाएगा। बायीं नहर से अभी तक 30 किमी पानी दिया गया है। इससे आगे भी पानी देने की तैयारी है। सिंचाई विभाग के जानकार बता रहे हैं कि अगर इतने पानी के बाद भी अगर गांव वालों को पानी की जरूरत पड़ती है तभी भी हम उन्हें पानी के लिए मना नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि फरवरी से लगातार हमने प्रति सेकंड 75 क्यूसेक पानी दांयीं तट नहर से लगातार रबी फसल के लिए दिया है, ताकि रबी की फसल अच्छी हो और किसान भी खुश रहे।
इन गांवों के तालाबों को भरा गया
गांव तालाब
नवापारा 1
सरवनदेवरी 1
भरवीडीह 1
सिंघरी 2
लखराम 8
परसरा 3
परसौडी 2
जलसो 5
सेमरताल 4
बैमा 4
गढ़बट 3
अकलतरी 3
चोरहदेवरी 1
खैरा 1
डंगनिया 2
उच्चभट्‌टी 10
सेलर 5
नवागांव 2
झलमला 1
सीपत 1
मटियारी 2
जांजी 2
पंधी 2
देवरी 3
खूंटाघाट बांध में अभी 80 फीसदी पानी है। इस बार नहीं होगी पानी की कमी।
पिछले साल सिर्फ 28 फीसदी पानी बांध में था
बता दें कि 192.32 मिलियन घन मीटर क्षमता वाले बांध में पिछले साल इसी तारीख को सिर्फ 28.16 फीसदी यानी 54.17 मिलियन घन मीटर था। इस हिसाब से इस बार 52.56 फीसदी पानी बांध में ज्यादा है जो आसपास के गांव और शहर के लिए भी खुशी की बात है। इससे पहले 2018 में इसी तारीख को 22.94 फीसदी यानी 44.12 मिलियन घन मीटर पानी था। पहले पानी की कमी के कारण पानी नहीं दे पा रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
69 ponds will be filled from Kuntaghat in 7 days, 144 more will be filled so that there is no water in summer


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xEkvNK
via

Comments