आमाखेरवा इलाके में आरटीआई कार्यकर्ता पर 6 से अधिक लोगों ने लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। आरटीआई कार्यकर्ता की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने रायपुर रेफर कर दिया।
वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मनेंद्रगढ़ स्थित मुक्तिधाम की जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। 65 वर्षीय आरटीआई कार्यकर्ता रमाशंकर गुप्ता ने अफसरों से इसकी नामजद शिकायत कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार दोपहर 12 बजे रमाशंकर अपनी बाइक से अवैध निर्माण कार्य का वीडियो और फोटो लेने गए थे। कार्यस्थल से कुछ दूरी पर मुक्तिधाम के गेट के पास उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की थी और निर्माण कार्य का फोटो ले रहे थे, तभी एक महिला डंडा लेकर उनकी ओर बढ़ी। इसके बाद वे अपनी बाइक के पास पहुंचे और जैसे ही वहां से निकलने को हुए मुक्तिधाम के गेट पर सामने से आए 6 लोगों ने लाठी और डंडे से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले से एक हाथ टूट गया, वहीं दूसरे हाथ की ऊंगली भी टूट गई। इसके अलावा सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट आई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर वहां से फरार हो गए। आरटीआई कार्यकर्ता गुप्ता किसी तरह से उठकर मुख्य सड़क तक पहुंचे और दोपहिया वाहन सवार से लिफ्ट लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया। वहीं इस मामले में घायल रमाशंकर के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रमोद अग्रवाल, उसकी पत्नी, बेटा और अन्य 3 से 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।
महिला ने थाने में छेड़खानी की शिकायत कराई दर्ज
आरटीआई कार्यकर्ता की पिटाई करने के बाद हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर सिर्फ फरार ही नहीं हुए, बल्कि उन्होंने आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ ही पुलिस थाने में छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया एक महिला ने रमाशंकर गुप्ता के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2z89VyL
via
Comments
Post a Comment