पिछले कई दिन से अंचल में प्रकृति का कहर जारी है। शनिवार-रविवार को इलाके में आई तेज आंधी-पानी के चलते बिजली खंभों को नुकसान नुकसान पहुंचाया है। मेंड्रा गांव में तीन तथा आगे रामपुर की ओर 3 खंभे टूटने से क्षेत्र में बिजली ठप हो गई है।
अधिकतर हैंडपंप में बिजली के बोर लगे होने के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीण कमलेश सलाम, सुभाष सलाम, मुरा आंचला, जग्गुराम सलाम, दरबारी राम धुर्व ने बताया शनिवार-रविवार को आई तेज आंधी और बरसात ने तबाही मचाई है।
बिजली के आधा दर्जन खंभे टूट कर गिर गए है। इसके चलते मेंड्रा, बीचपारा, रामपुर एवं अन्य गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। पंचायत ने कई हैंडपंपों में पानी की सुविधा के लिए बोर पंप डाला गया है। बिजली नहीं होने के कारण पीने के पानी की समस्या हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YWHNJO
via
Comments
Post a Comment