Skip to main content

ट्रेन छूटने के डर से 5 घंटे पहले पहुंचे यात्री, लेकिन स्टेशन में बैठने तक का इंतजाम नहीं

राजधानी एक्सप्रेस के पहले फेरे में रायपुर से 481 यात्री रवाना हुए। यात्रियाें काे डेढ़ घंटे पहले ही स्टेशन पहुंचने का निर्देश था, लेकिन ट्रेन छूट न जाए, इसलिए सैकड़ों यात्री 4-5 घंटे पहले ही स्टेशन पहुंचने लगे। स्टेशन के वीआरपी गेट पर आरपीएफ जवानों ने फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ इंतजार करने कहा। बैठने का काेई इंतजाम नहीं होेने पर यात्री स्टेशन के पार्क में चले गए और वहां पेड़ के नीचे बैठ गए। यात्रियों की समस्या को देखते हुए स्टेशन गेट पर टेंट लगाने का काम शुरू किया गया। घंटाे पहले आने वाले यात्रियों को पीने के पानी के साथ ही शौचालय के लिए भी भटकना पड़ा। रेलवे प्रशासन ने आरक्षण केंद्र भवन में वॉशरूम की व्यवस्था की थी, जो दोनों ही इंट्री गेट से काफी दूर है। जबकि वीआईपी गेट से नजदीक सुलभ शौचालय को नहीं खोला गया। रेलवे के इस बदइंतजामी से राजधानी एक्सप्रेस के सैकड़ों यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
रिपोर्टर फोटो स्टोरी - अमनेश दुबे



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Passengers arrived 5 hours before the fear of missing the train, but no arrangement for sitting in the station


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bA4m9Y
via

Comments