Skip to main content

संभाग के कलार समाज ने 55 हजार किया दान

नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण तथा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कलार समाज बस्तर संभाग मुख्यालय जुगानी ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 55 हजार 555 रुपए का दान किया। दान की राशि का चेक कलेक्टर केएल चौहान को सौंपा। इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष दिनेश पोयाम, सचिव रमेश पांडे, कोषाध्यक्ष जागेश्वर शार्दुल, उपाध्यक्ष कमलकिशोर, जिलाध्यक्ष दयाराम जैन, जिला सचिव सुंदरलाल जैन, युवा प्रकोष्ठाध्यक्ष राजकुमार कश्यप, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष फुलबासन जैन, गिरिश सरोज, नम्मुराम जैन, यशवंत सुरोजिया, बिरेन्द्र महावीर, लछिंदर बघेल, मंगलूराम कुबेर, लोकेश जैन, हरदास प्रधान, राधिका प्रसाद सुरोजिया, डोरेलाल जैन, मनसुख वैद्य, श्रवण जैने उपस्थित थे।
आंवरीवासियों ने दिए 13 हजार रुपए

ग्राम आंवरी के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 13 हजार रुपए का दान किया। दान की गई नकद राशि अपर कलेक्टर सीएल मार्कंडेय को सौंपा। इस अवसर पर ग्राम पटेल भानूराम साहू, पूर्व जनपद सदस्य जगमोहन ग्रेवाल, भारतराम सिन्हा,महेश्वर सिन्हा उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kalar society of the division donated 55 thousand


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2z2Wjoi
via

Comments