तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कांपा में अज्ञात चोरों ने सूने मकान में से नगदी एवं सोने चांदी के जेवरात चुरा लिए। जब इस बात की जानकारी घर मालिक को हुई तो उन्होंने थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने इस आरोप में दो संदेही को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। तुमगांव थाने में एएसआई रमानी लाल टांडेकर ने बताया कि ग्राम कांपा निवासी सिद्धीकी खान पिता अजीज खान ड्रायवर है। 15 मई सुबह 09 बजे वह घर में ताला लगाकर परिवार सहित ससुराल ग्राम नर्रा गया था। सूचना पर घर आकर देखा तो, सामान बिखरा पड़ा हुआ था। आलमारी खुला हुआ था और उसमें रखे सोने का हार, मंगलसूत्र, झुमका, एक जोड़ी चांदी की पायल कीमत लगभग 8000 हजार एवं 25 हजार रूपये नगदी नहीं थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z8usye
via
Comments
Post a Comment