Skip to main content

टोनाटार में 50 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा, ग्रामीणों ने कहा- हटाया जाए

भाटापारा तहसील के ग्राम टोनाटार के कठिया बंजरभाठा स्थित 50 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जाधारियों ने मकान-खलिहान बनाकर कब्जा कर लिया है। कृषक एमके सेन, थनवार ध्रुव, परसराम वर्मा, पंचराम ध्रुव, रामनाथ यदु, सु कलाल ध्रुव आदि किसानों ने राजस्व विभाग से मांग की है कि मुख्य मार्ग से खेत तक 100 मीटर लंबी व 8 मीटर चौड़ी सड़क भी है, जिस पर अवैध कब्जा कर लिया गया है।
ग्रामीणों ने इसे सार्वजनिक हित में तुरंत हटाने की मांग की है। मामले में तहसीलदार भाटापारा प्रवीण तिवारी ने कहा कि शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा होने की जानकारी नहीं थी, जल्दी ही पटवारी को भेजकर स्थल जांच कर शासन के नियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
कठिया बंजरभाठा के पीछे स्थित खेतों में आने-जाने के लिए कोई रास्ता नहीं होने के कारण किसानों को भरी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। इन ग्रामीणों ने पटवारी एसएन साहू से पूर्व में कई बार अवैध कब्जाधारियों को हटाने तथा बंद रास्ते को खुलवाने की मांग की है। उसके बाद भी पटवारी द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है जिसके चलते कब्जाधारियों के हौसले बुलंद होते गए। ग्रामीणों का आरोप है कि इस 50 एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कराने में पटवारी की भी मौन स्वीकृति है। पटवारी इसी मार्ग से आना जना करते हैं। उनके बाद भी पटवारी द्वारा आज तक खेतों से मुख्य मार्ग तक कोई सड़क या धरसा को चिह्नांकित नहीं किया गया है। आने वाले समय में किसानों को खेती किसानी कार्य करने हेतु खेतों तक पहुंचने के लिए कोई मार्ग ही नहीं बचेगा।
मामले में ग्राम पंचायत टोनाटार के सरपंच प्रतिनिधि बुधेश ध्रुव ने कहा कि सार्वजनिक स्थान व खेतों तक पहुंचने के लिए शीघ्र अवैध कब्जा को हटाया जाएगा। इसमें प्रशासन व तहसीलदार का भी सहयोग लिया जायेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
50 acres of government land occupied in Tonatar, villagers said- be removed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yR38d6
via

Comments