अम्फान तूफान के असर से राजधानी समेत राज्यभर में नमी आने लगी है। इससे राजधानी सहित राज्यभर में पिछले 24 घंटे में बौछारें पड़ी हैं, जिससे गर्मी काफी कम हो गई है। राजधानी का दोपहर का तापमान तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे चला गया है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि बुधवार और गुरुवार को भी राजधानी में बादल रहेंगे। एकाध बार बारिश के हालात भी बन सकते हैं।
पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी में चार मिमी से ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई। हवा में नमी सुबह 56 फीसदी से ज्यादा थी। इस वजह से दिन में गर्मी कम महसूस हुई। तापमान ज्यादा नहीं बढ़ा और पारा 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री नीचे था। रात में भी बारिश हुई, इस वजह से न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 3 डिग्री कम है। बंगाल की खाड़ी में बने तूफान एमफान की वजह से राज्य के गरियाबंद, मैनपुर, धमधा, साजा, नवागढ़, कटेकल्याण सहित कई जगहों पर बारिश हो रही है। इन स्थानों पर 10 से 30 मिमी तक पानी बरस गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तूफान का असर अगले तीन दिनों तक रहेगा। इससे छत्तीसगढ़ से लगे हुए राज्य ओड़िशा में भारी बारिश होगी। इसका असर दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ पर होगा। रायपुर में भी इसव जह से गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बुधवार को रायपुर में दिन का तापमान 38 डिग्री के आसपास रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ACG5mG
via
Comments
Post a Comment