लोक सेवा केंद्र खोले हुए दो सप्ताह बीतने को है, लेकिन केंद्र में जाति, निवास, आय व अन्य प्रमाण पत्र बनाने के लिए काफी कम लोग ही पहुंच पा रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से परिवहन नहीं होने के कारण लोग लोक सेवा केंद्रों में जाति, निवास, आय व अन्य प्रमाण पत्र बनाने नहीं पहुंच पा रहे हैं।
हालात यह है कि तहसील कार्यालय के परिसर में लग रहे लोक सेवा केंद्र में अभी तक 4 आवेदन ही पहुंचा है। इसमें 2 जाति प्रमाण पत्र का आवेदन आया है है और 2 पेंशन के आवेदन हैं। सभी आवेदन 8 मई को मिले हंै। जानकारी के अनुसार पहले एक दिन में 30 से 35 आवेदन विभिन्न प्रमाण के आवेदन आते थे। लेकिन लॉकडाउन के चलते इसमें कमी आ गई है। जिला मुख्यालय में दो जगह पर लोक सेवा केंद्र संचालित हैं, जहां पर आय, निवास, जाति प्रमाण पत्र बनता है। इसके अलावा जन्म, मृत्यु, पेंशन के साथ अन्य प्रमाण पत्र बनाया जाता है। लॉकडाउन लगने पर तहसील कार्यालय व कलेक्टोरेट में लगने वाला लोक सेवा केंद्र भी बंद हो गया था। अब लोक सेवा केंद्र दोनों जगह का 4 मई से खुल रहा है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से काफी कम लोग ही आय, जाति, निवास व अन्य प्रमाण पत्र बनाने पहुंच रहे हंै। ऐसे तहसील कार्यालय व जिला कार्यालय के लोक सेवा केंद्र के कर्मचारी मास्क पहनकर काम कर रहे हैं और सभी को बारी बारी ही बुला रहे हैं। जिला कार्यालय के लोक सेवा केंद्र की कम्प्यूटर ऑपरेटर चेतना नाग ने कहा कि मई जून माह में काफी लोग जाति, निवास व आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अभी ऐसा नहीं है। लोक सेवा केंद्र कार्यालय में काम तो शुरू हो गया है लेकिन लोग अभी नहीं पहुंच रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fOa8Ir
via
Comments
Post a Comment