मुंबई और दिल्ली से लौटे थे तीनों मजदूर, 48 घंटे में मिले 28 केस; अब तक 97 केस, 59 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं
प्रदेश में सोमवार को तीन नए कोरोना मरीज मिले। शाम पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में सूरजपुर का 50 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला। रात में एम्स से आई रिपार्ट में रायगढ़ के दो मरीज पॉजिटिव मिले। दोनाें हाल ही में मुंबई से लौटे हैं, जबकि सूरजपुर का मरीज दिल्ली से लौटा है। प्रदेश में 48 घंटे में कोरोना के 28 मरीज मिल चुके हैं। रिपाेर्ट आने के बाद तीनों मजदूरों के संपर्क में आने वाले लोगाें के स्वाब का सैंपल लिया जा रहा है। मरीज को अंबिकापुर में भर्ती कराया जाएगा। एक और मरीज मिलने के बाद सूरजपुर में मरीजों की संख्या सात पहुंच गई है। जबकि प्रदेश का यह 97वां मरीज है। नए मरीज मिलने के साथ ही अब राज्य में 36 एक्टिव केस हो गए हैं। इनमें 20 का इलाज एम्स, बिलासपुर में 11 व दो-दो मरीजों का इलाज अंबिकापुर व रायगढ़ में चल रहा है। वहीं दो झारखंड जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सूरजपुर का व्यक्ति दिल्ली घूमने गया था और श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लौटा था। कोरोना के लक्षण होने पर उसका बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर सैंपल लिया गया था। शेष|पेज 5स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित के परिवार के सदस्यों को क्वारेंटाइन में रखा जाएगा। साथ ही उनके स्वाब का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 33 मरीज मिले हैं। इनमें बालोद से 11, बलौदाबाजार से छह, जांजगीर-चांपा से 10, कवर्धा से दो, अंबिकापुर, गरियाबंद राजिम, कोरिया-सूरजपुर से एक-एक मरीज मिला। केवल पांच दिनाें में इतने मरीज मिलना खतरे का संकेत बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रवासी मजदूरों के कारण कोरोना के मरीज बढ़ सकते हैं। दूसरी ओर बालोद में तीन मरीज मिलने के बाद अब वह हॉट स्पॉट बन जाएगा। गाइडलाइन के अनुसार 14 मरीज मिलने के बाद कोई भी शहर हॉट स्पॉट की श्रेणी में आ जाता है। रायपुर में पिछले 14 दिनों से नया मरीज नहीं मिला है। इसलिए अब यह रेड से आरेंज जोन में आने की संभावना है। जबकि वह जिले जहां भी नए मरीज मिले हैं, वह रेड जोन में आ गया है। इनमें बालोद के अलावा जांजगीर-चांपा, कवर्धा, कोरिया, सूरजपुर, अंबिकापुर व गरियाबंद शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bG8eGl
via
Comments
Post a Comment