Skip to main content

प्रदेश में भीषण गर्मी, रायपुर दुर्ग और बिलासपुर का पारा 45 पार, दिनभर चली लू

नौतपा के पहले दिन सोमवार को पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ी। प्रदेश के तीन प्रमुख शहर रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग लू की चपेट में रहे। अन्य हिस्सों मेंभले ही लू नहीं चली है, लेकिन दिन का तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री तक ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों ने संकेत दिए हैं कि अगले दो-तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। दिन का तापमान स्थिर रहेगा या उसमें वृद्धि भी हो सकती है।
मरुस्थल से आ रही गर्म और शुष्क हवा के कारण राज्य के कई हिस्सों में दिन का तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। दुर्ग में तापमान सबसे ज्यादा 45.6 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। भिलाई-दुर्ग का औद्योगिक इलाका स्टील प्लांट की वजह से आमतौर पर गर्म रहता है। ग्रीनरी के बावजूद गर्मी बढ़ने पर तापमान बढ़ जाता है। रायपुर में भी पारा 45.4 डिग्री रहा। रविवार की तुलना में तापमान 0.4 डिग्री बढ़ा है। बिलासपुर भी दिनभर लू की चपेट में रहा। लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार फिलहाल तापमान में कमी आने की कोई संभावना नहीं है। बस्तर में गर्मी थोड़ी कम है। जगदलपुर में दिन में तापमान 38.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य के बराबर है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार छत्तीसगढ़ से तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इस वजह से बस्तर में शाम-रात में कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 26 मई को भी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभाग के एक-दो पॉकेट में लू चलने की संभावना है।
कहां-कितना तापमान
शहर तापमान सामान्य से ज्यादा
रायपुर 45.4 4 डिग्री
बिलासपुर 45.4 2 डिग्री
पेंड्रारोड 42.2 3 डिग्री
अंबिकापुर 42.0 2 डिग्री
दुर्ग 45.6 2 डिग्री
राजनांदगांव 44.4 4 डिग्री
जगदलपुर 38.1 सामान्य



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Heavy heat in the state, mercury of Raipur Durg and Bilaspur crossed 45, lasted all day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3goi4jG
via

Comments