Skip to main content

दो नई ट्रेनों को भूपेश सरकार ने दी मंजूरी, अब तक 45 ट्रेनों को मिल चुकी है सहमति, प्रदेश में लौट चुके 83 हजार मजदूर

लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों को छत्तीसगढ़ लाने के लिए भूपेश सरकार ने दो नई ट्रेनों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर दूसरे राज्यों के साथ समन्वय कर अब तक कुल 45 ट्रेनों को मंजूरी दी गई हैं। 34 हजार 284 यात्रियों को 23 ट्रेनों से वापस लाने के लिए एक करोड़ 99 लाख 58 हजार 360 रूपए का भुगतान रेलवे को किया गया है। लॉकडाउन के चलते छत्तीसगढ़ राज्य में फंसे उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों को ले जाने के लिए 20 मई को बिलासपुर से हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन बिलासपुर से छूटने के बाद भाठापारा, रायपुर और दुर्ग स्टेशन पर रूकेगी। यहां से दोनों राज्यों के प्रवासी श्रमिक इसमें बैठकर अपने राज्य जा सकेंगे। राजनांदगांव जिले के बागनदी बार्डर पर दूसरे राज्यों से आने वाले श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए भूपेश सरकार ने 280 बसों की व्यवस्था की है। 10 हजार श्रमिकों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया है। बता दें कि 16 मई से ही बसों से श्रमिकों को रवाना करने का काम चल रहा है। चेकपोस्ट पर सोमवार की शाम में भी 100 से अधिक बसें उपलब्ध थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhupesh government approves two new trains, 45 trains have been agreed so far, 83 thousand laborers who have returned to the state


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AAGfLm
via

Comments