Skip to main content

श्रमिकों की बस को मेयर ने किया रवाना, 43 लाख रु. के कार्यों का भूमिपूजन भी

भाठागांव में मजदूरी करने वाले प्रवासी श्रमिकों को महापौर एजाज ढेबर ने उनके घर के लिए रवाना किया। भाठागांव से बसों को रवाना करने के लिए उन्होंने गुरुवार को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने बताया कि जल विभाग के अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग की पहल पर पश्चिम बंगाल के निवासी 32 प्रवासी श्रमिकों को जितेंद्र अग्रवाल, पार्षद मन्नू यादव की उपस्थिति में रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के श्रमिक हितकारी प्रयासों से बंगाल के सभी 32 श्रमिक अपने घर पहुंच कर अपने परिजनों, मित्र और रिश्तेदारों से मिल सकेंगे।
वहीं महापौर एजाज ढेबर और विधायक विकास उपाध्याय ने निगम जोन 8 के रामकृष्ण परमहंस और डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड मं 43 लाख के सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमिपूजन किया। इस दौरान लोककर्म विभाग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, श्रीकुमार मेनन, पार्षद मंजू वीरेंद्र साहू उपस्थित रहे। महापौर और विधायक ने जोन 8 कमिश्नर प्रवीण सिंह गहलोत व कार्यपालन अभियंता राकेश गुप्ता को निर्माण कार्य का माॅनिटरिंग कर उसे गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित करने निर्देशित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The mayor's bus departed for workers, Rs 43 lakh Bhoomi Poojan of the works of


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TPsKyi
via

Comments