Skip to main content

कोरबा से जगदलपुर लाए गए 42 छात्र, बीजापुर केबच्चों को घर भेजने के नहीं थे इंतजाम, भटकते रहे

कोरबा के कृषि महाविद्यालय में पढ़ाई कर रहे 42 छात्र मंगलवार को जगदलपुर पहुंचे। कोरबा से पहुंचे बीजापुर और दंतेवाड़ा के छात्रों को भी जगदलपुर में ही छोड़ दिया गया, जिसके बाद छात्र जाने की व्यवस्था के लिए भटकते रहे। बताया जाता है कि कोरबा में फंसे छात्रों की वापसी के लिए वहां के प्रशासन ने बसों की व्यवस्था की। इस दौरान एक बस में 42 छात्रों को बैठाकर लाया गया। बस रात करीब 10 बजे कोरबा से रवाना हुई। इस बीच रास्ते में 4 जगहों पर बच्चों की थर्मल थर्मामीटर से जांच भी की गई। घर जाने के बाद बच्चों को क्वारेंटाइन पर 14 दिनों तक रहना होगा।
बीजापुर जाने के लिए व्यवस्था ही नहीं मिली
कोरबा से लौटे दरभा के शिव कुमार बघेल ने बताया कि परिजन निजी गाड़ी लेकर आ रहे हैं। बीजापुर के प्रेमनाथ, रामलाल, सुनील कश्यप, राजेश सहित अन्य छात्रों ने बताया जगदलपुर तक तो लाकर छोड़ दिया गया है, बाद में कुछ छात्रों ने कलेक्टर से मिलकर व्यवस्था करने की मांग की बात कहते दिखे, लेकिन वे गए नहीं और उनकी व्यवस्था भी नहीं हो सकी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
42 students brought from Korba to Jagdalpur, arrangements were not made to send the children of Bijapur home, wandering


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WpBLja
via

Comments