बलौदाबाजार जिले में रविवार को 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन सतर्कता हो गया है और क्वारेंटाइन सेंटरों में रह रहे एक-एक प्रवासी मजदूरों पर नजर रख रहा है। ब्लॉक के 103 सेंटरों में 4040 मजदूर क्वारेंटाइन में हैं, जिसमें 86 गर्भवती महिलाएं शामिल हैं।
रविवार रात 10 बजे खरतोरा चेकपोस्ट पर 25 बस से महाराष्ट्र, हैदराबाद, झारखंड, गुजरात, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से करीब 1200 लोग एक साथ जिले में आए। इनकी जांच करते हुए सुबह हो गई। इसके बाद सभी को क्वारेंटाइन सेंटरों में भेजा गया है, जहां पंचायत उनकी निगरानी कर रही है। इन मजदूरों में 300 मजदूर पलारी ब्लॉक के हैं, जिसे कॉलेज लाया गया। वहां से जनपद सीईओ सनत महादेवा ने गाड़ियों से उनके गांव केसरकारी स्कूलों में भेजा, जहां क्वारेंटाइन सेंटर में 14 दिनों के लिए रखा गया है। सभी की निगरानी पंचायत कर रहा है।
जिले के क्वारेंटाइन सेंटर में 10142 मजदूर
लॉकडाउन 0.3 और 0.4 में बलौदाबाजार जिले के 6 ब्लॉक में सरकारी स्कूल, कॉलेज अौर सामुदायिक भवनों को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है, जिसमें कुल 1337 सेंटर शामिल हैं। यहां अब तक 10142 मजदूरों को रखा गया है, जिसमें सबसे ज्यादा पलारी ब्लॉक में 103 सेंटरों में 4040 मजदूर हैं।
गर्भवती महिलाओं को अलग रखने पर चर्चा की
अमेरा स्कूल के सेंटर में सोमवार को एक प्रवासी महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं ब्लॉक के 103 सेंटर में 86 महिलाएं गर्भवती हैं, जिसमें कई की डिलीवरी तारीख पास है, जो क्वारेंटाइन पीरियड के बीच में हो सकती है। इनको भीड़ से अगल रखने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक कोर कमेटी की बैठक हुई। नायब तहसीलदार कुणाल पांडेय, बीएमओ डॉ. एफआर निराला, सीईओ सनत महादेवा, सीएमओ लवकेश कुमार पैकरा ने सेंटरों में रहने गर्भवती महिलाओं को लेकर चर्चा की। अधिकारियों ने इसके लिए परिवार और पंचायत की सहमति से सभी की आरडी टेस्ट परीक्षण के निगेटिव आने पर उनको उनके घरों में परिवार के साथ क्वारेंटाइन में रखने पर चर्चा की। वहीं अस्थायी रूप से ऐसे लोगों के लिए कुर्मी समाज के पलारी भवन को भी क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bHEOrp
via
Comments
Post a Comment