जिला पंचायत सीईओ डॉ. संजय कन्नौजे 7 ब्लॉकों के जनपद सीईओ व मनरेगा पीओ की समीक्षा बैठक लेकर मनरेगा कार्यों की समीक्षा की। जिले में सक्रिय जॉब कार्डधारी मजदूरों के हिसाब से मनरेगा मजदूरों की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। जिन ग्राम पंचायतों में काम नहीं है वहां तत्काल काम स्वीकृत कराकर काम शुरू करने कहा गया। मनरेगा का काम धीमा चलने के कारण 3 पीओ मनरेगा कांकेर पीओ सुमन कौर, दुर्गूकोंदल पीओ प्रतिष्ठा ठाकुर व अंतागढ़ आनंद दुग्गा को कारण बताओ नोटिस जारी कर मनरेगा काम में तेजी लाने कहा गया।
प्रथम चरण में निर्मित 83 गोठान व चारागाह व द्वितीय चरण में निर्मित 114 गोठान व चारागाहों को मल्टी एक्टीविटी सेंटर के रूप में विकसित कर गांव को आजीविका केंद्र के रूप में विकसित करने कहा गया। क्रेडा के अधिकारी को प्रथम चरण के 83 गोठानों में तत्काल सोलर पंप 1 माह के भीतर लगाने कहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WEfyxR
via
Comments
Post a Comment