Skip to main content

39 डिग्री की तपन में ट्रेलर में लदे लोहे के पाइप पर बैठना मजबूरी

ये तस्वीर है पाली-बिलासपुर हाईवे के बीच बगदेवा की। ट्रक व ट्रेलर में मजदूर अपने घर लौट रहे हैं। महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल जाने वाले मजदूर ट्रेलर में लदे पाइप के ऊपर बैठकर जा रहे थे। पूछने पर मजदूरों ने बताया कि पैदल चलने से अच्छा थोड़ा कष्ट सह लें। शनिवार को तापमान का पारा 39 डिग्री रहा। तेज धूप ने लोगों को हलाकान किया, लेकिन ट्रेलर व ट्रकों में बैठे इन मजदूरों के चेहरे में घर लौटने की ललक नजर आई। दिन भर में 20 से 25 ट्रक रोज निकल रहे हैं। इसमें मजदूर सवार होते हैं। मजदूरों ने यह भी बताया कि पैदल चलते समय एक दूसरे जिले के बार्डर में छोड़ रहे हैं। इसकी वजह से अब थोड़ी राहत है।
75 हजार में ट्रक बुक करके नागपुर पहुंचे, अब पैदल जा रहे घर
शनिवार को कोरबा-हाटी मार्ग पर 10 मजदूर झारखंड पैदल जाते दिखे। उनसे पूछने पर रामकिशन यादव ने बताया कि वे पुणे की एक कंपनी में काम कर रहे थे। कंपनी बंद होने के बाद मालिक ने रखने से मना कर दिया। 12 मई को 25 लोगों ने मिलकर एक ट्रक को 75 हजार रुपए में नागपुर तक पहुंचाने किराया लिया। नागपुर पहुंचने के बाद वे लिफ्ट व पैदल ही कोरबा तक पहुंचे हैं। 15 लोग दूसरे वाहन में चले गए। हम लोग भी पैदल ही जा रहे हैं। बाद में कोरबा पुलिस ने हाटी तक छोड़ने की व्यवस्था कराई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Compulsion to sit on an iron pipe loaded in a trailer in a 39 degree heat


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bxvUg8
via

Comments