Skip to main content

आज से तेंदूपत्ता तोड़ाई 38 हजार बोरे का लक्ष्य

वन परिक्षेत्र दुर्गूकोंदल में 10 मई से तेंदूपत्ता की खरीदी शुरू हो जाएगी। विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। कोरोना वायरस के चलते लोगों को सावधानी बरतने कहा गया है। तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने व बार-बार हाथ धोते रहने कहा गया है।
क्षेत्राधिकारी देवलाल दुग्गा ने बताया तेंदूपत्ता खरीदी वर्ष 2019-20 में 38100 हजार मानक बोरा का लक्ष्य रखा गया है। पूर्व वन मंडल भानुप्रतापपुर के अंतर्गत परिक्षेत्र ने तैयारी पूरी कर ली है। 10 मई से खरीदी प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि वन परिक्षेत्र के अंतर्गत 18 समिति के अंतर्गत जिसमें तीन समिति चिखली, हामतवाही, गुमडीडीही के ठेकेदार नहीं पहुंचने के कारण वन विभाग की ओर से समिति के माध्यम से खरीदी की जाएगी। वह इसके लिए समितियों से संपर्क हुआ। इसके रखरखाव के लिए भी तैयारी की जा रही है। वही बेमौसम बारिश के कारण नुकसान होता है, जिसे भी ध्यान में रखते हुए मैदानी इलाकों को चिंहित किए जाने की कोशिश की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tendu patta plucking target of 38 thousand sacks from today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yHBTBC
via

Comments