Skip to main content

अंग्रेजों के जमाने का बना रेस्ट हाउस अब 35 लाख रुपए से होगा रेनोवेट

ग्राम अंडा में ब्रिटिशकाल में बने सन 115 साल पुराने खपरी जलाशय मध्य परियोजना के रेस्ट हाऊस का पुर्ननिर्माण किया जाएगा। गृहमंत्री व विधायक ताम्रध्वज साहू की पहल पर इसके लिए 35.34 लाख रुपए की स्वीकृति मिल गई है। इस रेस्ट हाउस का निर्माण सन् 1905 में हुआ था, जो वर्तमान में जर्जर हो गया है।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण लंबे समय से इसके पुर्ननिर्माण की मांग कर रहे थे। 15 दिन पहले राज्य शासन द्वारा रेस्ट हाउस के जीर्णोद्धार कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जानकारी के अनुसार इस रेस्ट हाउस में खपरी मध्य परियोजना के अंतर्गत आने वाले 15 गांवों के किसानों को खरीफ व रबी फसल की सिंचाई के लिए किसानों को मार्गदर्शन दिया जाता है। इसके लिए अधिकारी यहां उपस्थित रहते हैं। साथ ही खपरी बांध के जलभराव की जानकारी व विभिन्न राशियों को भुगतान यहीं से होता है। रेस्ट हाउस में एक बड़ा हाल, बरामदा, किचन गार्डन व सर्व सुविधायुक्त कमरे, बाउंड्रीवाल व प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। यह सभी कार्य जल्द ही शुरू हो इसके लिए तैयारी की जा रही है।
टेंडर प्रकिया चल रही है जुलाई से काम शुरू होगा
"बंगले के पुर्ननिर्माण के लिए टेंडर की प्रकिया चल रही है। जुलाई में काम शुरू हो जाएगा। साल के दिसंबर माह में यह बंगला पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा। कार्य में देरी न हो इसका ध्यान रखा जाएगा।"
-अरुण कुमार बघेल, उपअभियंता, सिंचाई विभाग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rest house built during British era will now be renovated with Rs 35 lakhs


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3env5YW
via

Comments