ओएलएक्स पर पुरानी कार खरीदने के चक्कर में एक युवक ठगी का शिकार हो गया। पुलिस ने बताया कि धौरपुर थाना अंतर्गत ग्राम जोरी निवासी अक्षय कुमार गुप्ता अंबिकापुर के लकड़पारा में अपने एक साथी के साथ रहकर पढ़ाई करता है। पिछले दिनों ओएलएक्स पर एक पुरानी आल्टो कार के बेचने का विज्ञापन देखकर अक्षय ने खरीदने की इच्छा जाहिर की। विज्ञापन के साथ कार की कीमत 40 हजार रुपए व एक मोबाइल नंबर भी दिया गया था।
अक्षय ने साथी की मदद से संबंधित नंबर पर फोन कर बात की तो। विज्ञापन देने वाले ने खुद काे सेना में कार्यरत होने की जानकारी दी। यह कहा गया कि कार खरीदने के लिए 35 हजार 720 रुपए एडवांस में फोन पे से मेरे एकाउंट में जमा करना होगा। इसके तीन दिन बाद कार की डिलीवरी हो जाएगी। झांसे में आकर अक्षय ने अपने खाते से 35 हजार 720 रुपए फोन पे से विज्ञापन देने वाले के नंबर पर जमा कर दिया। इसके बाद कार नहीं मिली और न ही कथित सेना का जवान फोन रिसीव कर रहा था। फिर उसे ठगे जाने का पता चला और रिपोर्ट की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TbuUrK
via
Comments
Post a Comment