नक्सलियों के प्रभाव वाले टेटराई इलाके में सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ 150वीं बटालियन के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। यहां से जवानों ने एक 315 बोर रायफल के साथ ही अन्य सामान बरामद किया है। मिली जानकारी अनुसार सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन के कमांडेंट धर्मेंद्र सिंह और असिस्टेंट कमांडेंट गौतम चंद्र राय के नेतृत्व में सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ के जवान टेटराई इलाके में पहुंचे। यहां नक्सलियों के संत्री जवानों को रोकने चट्टान में एंबुश लगाकर बैठे थे। जैसे ही जवान नक्सलियों के संत्रियों की ओर बढ़े मौके से नक्सली भाग खड़े हुए। जवानों ने सुबह सर्चिंग की तो चट्टान के बीच एक रायफल देखा जिसे ज़ब्त कर जवान कैंप लौट आए। इसके अलावा मौक़े पर कुछ नक्सलियों की सामग्री भी बरामद की गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Aidwe8
via
Comments
Post a Comment