प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की कुंडली लिखी जा रही है। सामान्यतया यह काम 30 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाता है। अब यह 30 मई तक लिख सकेंगे।सेल्फ असेसमेंट प्रस्तुत करने की तिथि 30 अप्रैल को बढ़ाकर 30 मई, प्रतिवेदक अधिकारी द्वारा गोपनीय प्रतिवेदन का मतांकन 15 मई से बढ़ाकर 15 जून, समीक्षक अधिकारी द्वारा गोपनीय प्रतिवेदन में मतांकन 31 मई से बढ़ाकर 30 जून और स्वीकृतकर्ता अधिकारी द्वारा गोपनीय प्रतिवेदन में मतांकन 15 जून से बढ़ाकर 15 जुलाई निर्धारित की गई है। राज्य कोरोना संक्रमण के कारण 22 मार्च 2020 से राज्य में लाॅकडाउन की स्थिति लागू है। और कुछ अनिवार्य सेवाओं वाले कार्यालयों को छोड़कर अन्य कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति कम है या 50 प्रतिशत अथवा 30 प्रतिशत के औसत से उपस्थित हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में शासकीय सेवकों की वार्षिक गोपनीय चरित्रावली में मतांकन की समय-सीमा (केवल वर्ष 2019-20 की अवधि के लिए) परिवर्तन किया गया है। समय-सीमा परिवर्तन की जानकारी से सभी राजपत्रित अधिकारियों के ध्यान में लाने को कहा गया है। राज्य शासन ने शासकीय सेवकों की गोपनीय चरित्रावली लिखे जाने की समय-सीमा में केवल वर्ष 2019-20 की अवधि के लिए एक महीने की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव आर. पी. मण्डल ने सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागीय कमिश्नरों और कलेक्टरों को पत्र भेजा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bF9hqh
via
Comments
Post a Comment