Skip to main content

ट्रेनिंग के लिए पुणे गए 30 छात्र-छात्राएं लौटे, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ब्लॉकों में भेजे

लॉकडाउन होने के बाद पुणे महाराष्ट्र में फंसे 30 स्टूडेंट्स बस से रविवार शाम महानदी घोड़ारी से जिले में प्रवेश किए। बिरकोनी में उनका थर्मल चेकअप कर जिले के विभिन्न ब्लॉकों में रवाना कर दिया गया। इन स्टूडेंट्स को लेकर बस जब बिरकोनी हाईस्कूल परिसर पहुंची तब स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन का कोई भी कर्मचारी- अधिकारी मौजूद नहीं था।
स्टूडेंट्स ने 112 को कॉल किया। 112 की टीम पहुंची तो टीआई को सूचना दी। टीआई शेरसिंह बंदे तत्काल मौके पर पहुंचे। बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बीएमओ विपिन राय और एसडीएम सुनील कुमार चंद्रवंशी भी पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्टूडेट्स से पूछा कि उन्हें सर्दी, खासी, बुखार तो नहीं है, इसके साथ थर्मल स्कैनिंग की गई और फिर रवाना कर दिया गया। स्टूडेंट्स ने भास्कर को बताया कि 30 में से 10 लड़के और 6 लड़की सरायपाली, 7 लड़के और 5 लड़की बसना और 1 लड़की पिथौरा ब्लॉक की हैं तथा 01 लड़की रायगढ़ की है। ये सभी कौशल विकास योजना के तहत सरायपाली सेंटर से असिस्टेंड इलेक्ट्रिशियन का कोर्स कर रहे हैं और ट्रेनिंग के लिए पूणे महाराष्ट्र भेजे गए थे, लेकिन लॉकडाउन होने के कारण वहां फंस गए। नासिक से डेढ़ लाख में बस किराया कर आए हैं। सुबह खाना खाए थे, इसके बाद कुछ नहीं और यहां भी उन्हें खाना नहीं मिला। देर रात ब्लॉकों के क्वारेंटाइन सेंटर में पहुंचेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cJJFJS
via

Comments