घरेलू उड़ानों को जल्द ही अनुमति मिलने की संभावना को देखते हुए एयरपोर्ट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रायपुर से तीन एयरलाइंस की उड़ानें संचालित होती है। इनमें एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस ने 1 जून से सभी शहरों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। अभी विमान यात्रा करने से लोग घबरा रहे हैं, इसलिए एयर फेयर में जबर्दस्त गिरावट आई है। दिल्ली और मुंबई की टिकटें 3000 और हैदराबाद की टिकट 2000 रुपए में भी मिल जा रही है। छुट्टियों के इसी सीजन में एयर फेयर सबसे ऊंचा होता था, लेकिन कोरोना की वजह से सबसे कम है। रायपुर एयरपोर्ट में सोशल डिस्टेंसिंग समेत सुरक्षा इंतजाम कर दिए गए हैं। एयरपोर्ट को कई बार सेनिटाइज भी किया जा चुका है। केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार अब यात्रियों के सुरक्षा और दूसरी जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों और यात्रियों के बीच कांच की दीवार होगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर राकेश आर सहाय ने बताया कि हवाई यात्रा करने वाले यात्री अपने साथ सेनिटाइजर की प्लास्टिक की बोतल भी साथ ले जा सकते हैं। इसमें किसी भी तरह की कोई रोक नहीं है।बोर्डिंग टिकट मिलने के बाद जो उस पर सील लगाई जाती है, अब अगले आदेश तक वह नहीं लगेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और एक काउंटर पर उनकी भीड़ नहीं लगेगी।
इन शहरों के लिए 1 जून से शुरू हुई है टिकट बुकिंग
- दिल्ली की 5 फ्लाइट के टिकट: इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी पांच दिल्ली फ्लाइट के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। अभी रायपुर से दिल्ली जाने के लिए 3000 और वापसी की टिकट 3200 रुपए में मिल रही है।
- बेंगलुरू-हैदराबाद की 3 फ्लाइट: बेंगलुरू और हैदराबाद सेक्टर की 3 उड़ानों की बुकिंग शुरू है। रायपुर से बेंगलुरू 3000 से 3500 और वापसी 3600 रुपए में उपलब्ध है। हैदराबाद का टिकट 2000 रुपए का है।
- मुंबई की दो, कोलकाता की 1 फ्लाइट: रायपुर से मुंबई और मुंबई से रायपुर के लिए टिकटों की बुकिंग 3000 से 3600 रुपए में हो रही है। रायपुर से कोलकाता 3500 तक और रिटर्न टिकट 2400 रुपए का है।
- एक कंपनी से 1 जून की ही बुकिंग: विस्तारा एयरलाइंस की ओर से अभी अपनी दिल्ली की दो उड़ानों के लिए केवल एक दिन यानी 1 जून के लिए ही बुकिंग की जा रही है। टिकटें 3500 रुपए तक मिल रही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WAys8X
via
Comments
Post a Comment