Skip to main content

मुंबई से हावड़ा जाने को निकले 29 साल के रहमान की तबीयत बिगड़ी, रायपुर में मौत

रायपुर के टाटीबंध में एक मज़दूर की मौत हो गई। इसका नाम हिफजुल रहमान (29) था। ईद के दिन मुंबई से बस में बैठकर हावड़ा के लिए निकला था। छत्तीसगढ़ की सीमा पर बस बदलकर रायपुर पहुंचा था। 44-45 डिग्री पारा में बस के इस सफर ने उसकी ताकत इतनी छीन ली, कि जब वो रायपुर पहुंचा, तो सड़क के किनारे पहले बैठ गया, फिर सिर को पकड़ा और फिर लेट गया। इसके बाद उठ ही नहीं सका। इस दौरान अपने साथियों से बार-बार कहता रहा, भाई, घर कब पहुंचेंगे। अब उसके साथी उसकी लाश की खबर घर पहुंचाएंगे। लोगों ने देखकर उफ्फ...किया, प्रशासन अलर्ट हुआ, उसके साथ के लोगों को खाना-पानी मिल गया। ये सब 2 घंटे तक चला, फिर सब चले गए। खबर चली कि एक मजदूर की मौत हो गई। फोटो-सुधीर सागर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
29-year-old Rahman who died from Mumbai to Howrah deteriorated, died in Raipur


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gxbbN1
via

Comments