वन मंडल कटघोरा के केंदई परिक्षेत्र में घूम रहे 32 हाथियों का उत्पात जारी है। हाथियों ने शुक्रवार रात पसान रेंज के बनिया गांव में 5 मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उस दौरान ग्रामीणों को सुरक्षित जगह में भेज दिया गया था।
इधर कुदमुरा परिक्षेत्र में घूम रहे 28 हाथियों ने बैंगामार व कुदमुरा में किसानों की धान की फसल को चौपट कर दिया। दंतैल हाथी गणेश भी झुंड के आसपास घूम रहा है। कुदमुरा परिक्षेत्र में घूम रहे हाथी तौलीपाली के पास तालाब में नजर आए। ग्रामीण हाथियों को भगाने शोर मचा रहे थे। कई लोग गुलेल से भी निशाना बना रहे थे। वन विभाग ने ग्रामीणों को आसपास जाने से मना किया। इसके बाद भी लापरवाही बरत रहे हैं। दंतैल को फिर से कालर आईडी लगाया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी अतुल शुक्ला व अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण पाण्डेय शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक लेकर वापस जा चुके हैं। ग्रामीणों को हाथियों से छेड़छाड़ नहीं करने कहा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AALURL
via
Comments
Post a Comment