Skip to main content

न एटीएम न नेट बैंकिंग निकाल लिए 20 हजार

अब तक एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर या फिर ओटीपी बैंक खाते से रकम निकालने की घटना सामने आती रही है। लेकिन शहर में खाते से रकम निकलने का एक एेसा मामला आया है, जिसने पुलिस को भी सोचने कर मजबूर कर दिया है। ग्राहक के पास न तो एटीएम कार्ड है और न नेट बैंकिंग सेवा। उसने कभी ऑनलाइन कोई खरीददारी भी नहीं की। न ही उसके पास ओटीपी जानने कोई फर्जी कॉल आया, फिर से उसके खाते से 20 हजार रुपए निकल गए। रकम निकालने वाले ने प्रदीप मसीह के खाते में सबसे पहले सिर्फ 10 रुपए निकालने प्रयास किया, जिसमें वह सफल हो गया। इसके बाद वह अलग अलग 6 बार में कुछ देर में 27 सौ, 4194, दो हजार, पांच हजार, चार हजार तथा 2499 रुपए निकाल लिया। मामले की शिकायत बैंक के अधिकारी व कांकेर थाना में की गई है।
उदय नगर निवासी प्रदीप मसीह ने बताया उसके एसबीआई के खाते से 20401 रुपए निकाल लिया गया। इसकी जानकारी उसे तब हुई जब 8 मई को उसके मोबाइल में एक के बाद एक मैसेज खाते से रकम निकालने जाने का मैसेज आने लगा। ग्राहक तुरंत इस संबंध में बैंक जाकर अधिकारियों से संपर्क किया। बैंक से वह स्टेट मेंट निकाला तो उसे देख कर चौंक गया। 8 मई की सुबह से उसके बैंक खात से अलग अलग 7 बार में रकम निकाली गई लेकिन बैंक भी इसका स्पष्ट कारण बता नहीं पाई। बैंक ने जांच करने की बात कही। ग्राहक ने पुलिस के सायबर सेल से भी इस मामले में संपर्क किया है।
जांच में स्पष्ट हो जाएगा मामला - प्रबंधक
एसबीआई शाख कांकेर के प्रबंधक केआर पसारे ने बताया रकम खाते से कैसे निकली इसकी बैंक जांच करेगा। ग्राहक ने कुछ न कुछ गलती की होगी। जिससे यह रकम निकल गई है। जांच में यह स्पष्ट हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T3YvDo
via

Comments