Skip to main content

मनरेगा में 202 रु. मिलेगी मजदूरी: सरोज

बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन ने शनिवार को ग्राम चंदखुरी और अछोटी में मनरेगा के मजदूरों से मुलाकात की। उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद आने वाले सप्ताह से मजदूरों को 190 रुपए की जगह 202 रुपए मजदूरी दी जाएगी। पांडेय ने कहा कि आगे भी हम सबको मिलकर कोरोना को हराना है और देश को बचाना है। इस दौरान ग्राम के कुछ महिलाओं ने शराबबंदी पर सवाल किया, जिस पर पांडेय ने राहुल गांधी व प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल से जवाब मांगते हुए कहा कि सत्ता पाने से पहले कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पूर्ण शराब बंदी की बात कही, जब प्रदेश में शराब की बिक्री 40 दिनों तक बंद रही, फिर क्यों इसे शुरू किया गया। केंद्र सरकार महामारी से लड़ने पुरजोर काम कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
202 in MNREGA Will get wages: Saroj


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T76TlB
via

Comments