कोरोना संकट के बीच वन परिक्षेत्र कापसी के परतापुर समिति में तेंदूपत्ता तोड़ाई का कार्य शुरू हो गया। ग्रामीण अंचल में तेंदूपत्ता आय का बड़ा साधन होने के कारण पूरा गांव पत्ता तोड़ाई का कार्य करता है। ऐसे में विभाग सोशल डिस्टेंसिग को ले काफी सतर्क है। परिक्षेत्र कापसी अंतर्गत 20 समितियों में तेंदूपत्ता का तोड़ाई कार्य होना है, लेकिन इनमें से महज 11 समितियों का ठेका हुआ है। 9 समितियों का ठेका नहीं होने के कारण इन जगहों में खरीदी का कार्य समिति स्वयं करेगी। वर्तमान में एक समिति में ही पत्ता तोड़ाई शुरू हुआ है।
वन परिक्षेत्र कापसी के समिति परतापुर में तेंदूपत्ता तोड़ाई का कार्य शुरू हो गया। इस वर्ष कोरोना संकट के चलते बाहर से ठेकेदारों को आने में परेशानी हो रही है। पत्ता तोड़ाई के कार्य के लिए बड़ी संख्या में बाहर से मजदूर आते हैं, लेकिन इस बार ठेकेदारों को उन मजदूरों के बिना ही कार्य करना होगा। वर्तमान में 20 समितियों में से महज एक परतापुर समिति में ही पत्ता तोड़ाई शुरू हो पाई है। कुछ दिनों में अन्य समितियों में भी पत्ता तोड़ाई का कार्य शुरू हो जाएगा। वन परिक्षेत्र अधिकारी कापसी दिनेश तिवारी ने बताया कि इस बार तोड़ाई के दौरान लोगों को दूरी बना कर रखने को कहा गया है।
शाम को समिति द्वारा पत्ता लेते समय लोगों से आपस में दूरी बना कर रखने की व्यवस्था की गई है। हाथ धुलाई के लिए केंद्र में साबुन पानी की व्यवस्था की गई है। लोगों को मास्क लगा कर रखने को भी कहा गया है। समिति द्वारा पत्ता तोड़ाई करने वाले सदस्यों को निशुल्क मास्क का भी वितरण किया गया है। जिन समितियों का ठेका बाहरी ठेकेदारों ने लिया है, उन समितियों में महज तीन लोगों के आने का पास जारी किया गया है। सारा काम स्थानीय लोगों से ही पूरा कराने का निर्देश दिए गए हैं।
188 फड़ों में कर रहे तेंदूपत्ते का संग्रहण
भानुप्रतापपुर/केंवटी | वन परिक्षेत्र भानुप्रतापपुर के 6 समितियों के माध्यम से 188 फंड़ों में तेंदूपत्ता का संग्रहण कार्य शुरू हो गया है। वन वरिक्षेत्र अधिकारी मुकेश नेताम ने बताया सभी समिति ठेकेदारों को दिया गया है। ये हरा पत्ता खरीदकर ठेकेदारों को सुपुर्द किया जाता है। ठेकेदार बाहर से आए हैं, इसलिए वे क्वारेंटाइन में है और उनके मुंशी के माध्यम से खरीदी कराई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X4CK7N
via
Comments
Post a Comment